LATEST NEWS & FORTHCOMING EVENTS...

Wednesday 27 October 2010

  • Hindi            English  
  • Marathi        Gujarati 
  • Punjabi        Bengali
  • Tamil           Telugu
 नियम और शर्तें 
           
       उपभोगताओं के लिए शर्तें : 
       सर्व प्रथम हमारी वेबसाइट www.visitingcardorder.blogspot.com में आपका स्वागत है | यह वेबसाइट श्री गणपति ट्रेडर्स, पुणे द्वारा लोगों के फायदे के लिए बनायीं गयी है | परन्तु कभी भी कोई मतभेद या नुक्सान को न होने देने के उद्देश्य से ये शर्तें बनायीं गयी हैं | अगर आप इस वेबसाइट का उपयोग किसी भी रूप में करते हो तब ये  सारी शर्तें आप पर लागु होती हैं |  www.visitingcardorder.blogspot.com किसी भी समय इन नियम व शर्तों में बदलाव ला सकते हैं | इसके लिए उन्हें किसी से आज्ञा लेने की कोई जरुरत नहीं है | हाँ इस वेबसाइट का  उपयोग करने वालों को खुद से ही इन नियम व शर्तों के बारे में अप टू डेट रहने की जरुरत है | अतः हमारी सलाह है की आप जब भी इस वेबसाइट को विज़िट करें तब तब इसके नियम व शर्तों को अवश्य देखें |
             
       भौगोलिक सीमा के सम्बन्ध में हमारी शर्तें : 
       अभी शुरुआत में हम केबल भारतवर्ष के लिए ये सुविधा देने में समर्थ हैं | धीरे धीरे समय आने पर बाकि जगहों पर भी ये सुविधा पहुचने का हमारा प्रयास रहेगा | पर समय समय पर भारत सरकार द्वारा अथवा राज्य सरकार द्वारा लागु नियम के अनुसार हम तत्काल प्रभाव से नियम में बदलाव ला सकते हैं |

       वेबसाइट के प्रयोग/उपयोग से सम्बंधित हमारी शर्तें :
                एजेंट अथवा विक्रेता के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से इस वेबसाइट का उपयोग करने वालों को पहले हमसे लिखित परमिसन लेना अत्यंत आवश्यक है |  परमिसन मिलने पर इस वेबसाइट के नियम व शर्तों को मानते हुए वो अपना कार्य कर  सकते हैं |  वेबसाइट पर कौपीराईट , ट्रेडमार्क , तथा अन्य राइट से सम्बंधित सारी जिम्मेवारियन उनका अथवा उपभोक्ता का ही होगा | हमारे वेबसाइट का अथवा इससे जुड़े लोगों की कोई भी जिम्मेवारी नहीं होगी | अतः सतर्कता के साथ करना ही प्राथमिकता होनी चहिये |  इस वेबसाइट का उपयोग करने वाले यह मानते हैं की इस वेबसाइट पर कोई अभद्र, असामाजिक , गैरकानूनी, किसी को परेशान करने से तैयार की गयी, अफवाह फ़ैलाने वाली या किसी और तरीके से दुरूपयोग करने की चेष्टा तक नहीं करेंगे | ऐसे किसी भी परिस्थिति के लिए वो खुद ही जिम्मेवार होंगे | इस साईट के द्वारा आर्डर देते समय इस बात की जिम्मेवारी शुरु से ही उपभोक्ता पर ही होगी के वो किसी भी तीसरे पार्टी से सम्बंधित सभी अधिकार पेहले से ही ले लें | हमारी कंपनी न ही सीधे तौर से और न ही किसी और तरीके से इस बात की जिम्मेवारी लेती है | किसी भी धोखेबाज के ऊपर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी | 

       भुगतान (Payment) से सम्बंधित हमारी शर्तें :
         इस वेबसाइट पर दी गई सभी राशी भारतीय मुद्रा (इंडियन Rupees) से सम्बंधित है | किसी और मुद्रा के सम्बन्ध में बात करने से पूर्व आपको आगाह कर दी जाएगी | अगर कोई भी उपभोक्ता इस वेबसाइट के जरिये हमारी कोई भी सेवा लेना चाहता है या फिर कोई भी वास्तु खरीदना चाहता है तो उससे सम्बंधित सभी टैक्स, भेजने के खर्चे, और अन्य खर्चे देना उसको मान्य होगा | जबतक हमें पूरा भुगतान नहीं मिलता है हमें काम शुरु ना करने की पूरी छूट है | पर अगर हमने काम शुरु कर दिया तब उपभोक्ता को उससे सम्बंधित पूरे पेमेंट का भुगतान करना अत्यंत आवश्यक होगा |


       भुगतान (Payment) वापसी से सम्बंधित हमारी शर्तें :
         एक बार ऑडर मिलने पर हमारा टेक्नीकल डिपार्टमेंट उसपर काम शुरु कर देता है | अतः किसी भी कीमत पर हम आपको आपके पुरे पेमेंट का भुगतान नहीं कर सकते हैं | हमारी गलती पाए जाने पर पहले हम उसको ठीक करने का प्रयास करेंगे | अगर गलती सुधर नहीं हो सकती हो तब हम कुछ जरुरी पैसे काटकर बाकी पैसे आपको वापस कर देंगे | पर ध्यान दें  किसी भी कीमत पर मिले हुए पेमेंट से ज्यादा पेमेंट अथवा प्रिंटिंग चार्ज से ज्यादा का पेमेंट हमारी कंपनी नहीं करेगी | किसी भी प्रिंटिंग डिफेक्ट की जानकारी उपभोक्ता ने सामान प्राप्त होने के २ दिन के अंदर अवश्य कर देना चाहिए | उसके बाद के किसी भी शिकायत की सुनवाई कंपनी नहीं करेगी तथा उपभोक्ता अपने सारे अधिकार खो देगा |



       प्रिंटिंग के रंगों से सम्बंधित हमारी शर्तें :
        हमारी कंपनी हमेशा ये कोशिश करती है के हमारी प्रिंटिंग कुआलिटी बहुत अच्छी हो परन्तु कई सारे तकनिकी कारणों से कभी कभी १००% सटीकता हासिल नहीं हो पाती | अतः गुंजाईश के तौर पर १०-१५% तक की

कुआलिटी में कमी को उपभोक्ता को नज़र अंदाज करना अत्यंत आवश्यक है | तथा इसकी जवाबदारी उपभोक्ता अथवा एजेंट को ही लेनी होगी | अगर उपभोक्ता ने UV - प्रिंटिंग के लिए अनुरोध करते हैं तब फ़ाइनल उत्पाद में थोड़ी बहुत परिवर्तन हो सकता है | अतः इन सभी बातों की जिम्मेवारी उपभोक्ता ने ही लेनी होगी |

       गलतियों से सम्बंधित हमारी शर्तें :
         अगर फ़ाइनल प्रूफ आपको दिखा दी गयी है तब उसके बाद की इस्पेल्लिंग, ग्राफिक, ब्लिड, वैयाकरण, डैमेज फॉण्ट, मोड़ते समय क्रेक का आना, ट्रांस्पिरेंसी का होना, या किसी अन्य तरह के टेक्नीकल गलतियों के लिए हमारी कंपनी जिम्मेवार नहीं होगी | आर्ट से सम्बंधित बातों की अकुरेसी (सटीकता)  के लिए भी हमारी कंपनी जवाबदार नहीं होगी |



       कुआन्तिटी सम्बंधित हमारी शर्तें :
         प्रिंटिंग की गयी संख्या कभी भी १००% नहीं हो सकती | उसमे ५% के कम होने की हमेशा ही गुन्जायिश होती है | अतः हमारी कंपनी उसकी भरपाई नहीं करेगी |


       उत्पाद भेजने सम्बंधित हमारी शर्तें :
        जब तक की लिखित में किसी और जरिये का जिक्र नहीं हो कंपनी पूरी तरह फ्री है के वो किस जरिये से आपकी वास्तु आप तक पहुचाहती है | भजने के जरिये की गलती के लिए कंपनी जवाबदार नहीं होगी |


       यूज़र सम्बंधित हमारी शर्तें :
         हमारे साईट का प्रयोग करने वाले की बातों के लिए कंपनी जवाबदार नहीं होगी | तथा हर हाल में कंपनी का निर्णय ही आखरी होगा | इस वेबसाइट की सारी वस्तुएं कंपनी की कॉपीराईट हैं अतः बिना अनुमति उसका उपयोग पूरे अथवा आंशिक तौर पर पूरी तरह वर्जित है |



हर हाल में किसी भी तरह के लीगल बातों की सुनवाई पुणे की अदालत में ही होगा |






1 comment:

  1. hello iwant to become ur agent pls send us infomation details and information

    ReplyDelete